फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगवाने को उत्साहित युवा विभाग को गाइड लाइन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए एक मई से 18 वर्ष के युवाओं को भी टीका लगाने की तैयारी है। युवा टीका लगने का इंतजार कर रहे हैं, मगर स्वास्थ्य विभाग अब तक कोई तैयारी नहीं कर पाया है। विभाग को अब तक युवाओं को टीका लगाने के लिए शासन की ओर से कोई गाइड लाइन नहीं मिल पाई है। उधर, युवा टीकाकरण को पंजीकरण कराने के लिए पूरे दिन वेबसाइट सर्च करते रहे। शाम 4 बजे से यह प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन नेटवर्क की गड़बड़ी से काफी फजीहत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण कार्यक्रम में अब तक हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 45 वर्ष से अधिक आयु वालों को टीका लगाया गया है। चौथे चरण में एक मई से 18 से 45 वर्ष के आयु वालों को भी टीका लगाए जाने का निर्देश है। इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया बुधवार से ही शुरू होनी थी। पंजीकरण के लिए कोविन पोर्टल सर्च किया गया तो शाम 4 बजे से प्रक्रिया शुरू होने का संदेश आता रहा। शाम को काफी देर सर्च करने के बाद भी कई जगहों पर पोर्टल नहीं खुल सका। स्वास्थ्य विभाग भी इस टीकाकरण को लेकर असमंजस में है। विभाग को अब तक इसकी गाइड लाइन ही नहीं मिली है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि शासन से गाइड लाइन जारी होने के बाद 18 साल के युवाओं को भी टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए युवाओं को तैयार रहना चाहिए।
दिन में खत्म हुआ टीका, शाम को आया साढ़े 16 हजार डोज
जौनपुर। टीकाकरण अभियान में वैक्सीन की कमी रोड़ा बन रही है। बुधवार को भी कई केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने से टीकाकरण नहीं हो पाया। महज 16 केंद्रों पर 774 लोगों को टीका लगाया जा सका। शाम को फिर साढ़े 16 हजार डोज वैक्सीन ी खेप जिले में पहुंची।
विज्ञापन

जिले में 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण चल रहा है। लगातार केंद्रों पर वैक्सीन खत्म होने से प्रक्रिया बाधित हो रही है। बुधवार को भी कई केंद्रों पर वैक्सीन न होने से टीकाकरण ठप रहा। लोगों को मायूस लौटना पड़ा। 16 केंद्रों पर टीका लगवाने वाले 774 लोगों में 432 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के थे। इन्हें टीके की पहली डोज लगी। इसमें से भी 302 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के थे, जबकि 130 लोग 60 वर्ष से ऊपर के थे। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक उम्र के 342 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी। इसमें भी 110 लोग 45 से 60 वर्ष की उम्र के तथा 232 लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके सिंह ने बताया कि कोवाक्सीन खत्म हो गया था। शाम को साढ़े 16 हजार डोज पहुंचा है। बृहस्पतिवार से टीकाकरण तेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें