फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रहे 490 मतगणना कार्मिक,दर्ज होगा एफआइआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए पड़े वोटों की गिनती करने के लिए लगे कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को टीडी इंटर कालेज में शुरू हुआ। पहले दिन 4680 के सापेक्ष 4190 मतगणना कार्मिकों ने मतों की गिनती करने का तरीका सीखा। वहीं 490 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे। जिनको बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण लेने की छूट दी गई है। इसके बाद भी प्रशिक्षण नहीं लेने पर उनके खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित प्रभारी मतगणना कार्मिक अधिकारी अनुपम शुक्ला व सहायक प्रभारी मतगणना कार्मिक अधिकारी बीबी सिंह के नेतृत्व में टीडी इंटर कालेज में प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन कोरोना के नियमों का पालन करते हुुए मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी कमरों के सामने सैनिटाइजर रखा गया था, जो भी मतगणना कार्मिक आता था। वह पहले अपने हाथ को सैनिटाइज करता था, इसके बाद कमरे में प्रशिक्षण लेने के लिण्ए प्रवेश करता था। मतगणना कार्मिकों को मास्टर ट्रेनरों की ओर से मतों की गिनती करने का तरीका बताया जा रहा था। इस दौरान मतों को वैध और अवैध करने, मतपत्रों का बंडल बनाने व उसकी गिनती करने आदि के बारे में बताया गया। कुल 490 मतगणना कार्मिक गैरहाजिर रहे, जिसमें 132 मतगणना पर्यवेक्षक सहित 154 मतगणना सहायक प्रथम, 122 मतगणना सहायक द्वितीय और 82 मतगणना सहायक तृतीय अनुपस्थित रहे। इस दौरान डीडीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक अरूण कुमार सिंह, लिपिक अमित आदि मौजूद रहे।
- पहले दिन 490 मतगणना कार्मिक अनुपस्थित रहे, वे बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। - बीबी सिंह, सहायक प्रभारी मतगणना कार्मिक अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें