जौनपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत जौनपुर लायंस क्लब संगठन की ओर से शुक्रवार को सद्भावना पुल स्थित विसर्जन घाट पर मतदाता जागरूकता नाव रैली और प्रतियोगिता कर आयोजन किया गया। रैली विसर्जन घाट से शुरू होकर गोपीघाट, लायंस घाट, शाही पुल होते हुए गुलरघाट से फिर वापस आकर समाप्त हो गई। इस दौरान सात मार्च को मतदान करने के लिए मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। रैली को जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा और आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डा. अंकिता राज ने हरी झंडी दिखाकर किया।
नाव प्रतियोगिता में राकेश निषाद ने प्रथम, शैलेंद्र निषाद ने द्वितीय और मुन्नालाल निषाद ने तृतीय रहें। इनको शील्ड के साथ क्रमश: 2500, 1500 और 1000 रुपए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सांत्वना पुरस्कार लालचंद्र निषाद, फूलचंद्र निषाद, गोलू निषाद, भोला निषाद और दाऊ निषाद को दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनपदवासियों से सात मार्च को आप मतदान केंद्र पर जाकर वोट देने की अपील की। कहा कि इस लोकतंत्र के महापर्व को एक उत्सव का माहौल दें और संकल्प के साथ वोट करें। आकांक्षा समिति के अध्यक्ष डा. अंकिता राज ने कहा कि अपने बेहतर कल के लिए सभी मतदाता वोट करें। साथ ही अपने परिवार और अन्य लोगों को भी मतदान करने हेतु जागरूक और प्रेरित करें। जोन चेयरमैन दिलीप सिंह व मनीष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर डा. क्षितिज शर्मा, पूर्व लायंस मेन इंचार्ज अध्यक्ष संदीप गुप्ता, लायंस गोमती अध्यक्ष धीरज गुप्ता, लायंस सूरज अध्यक्ष नसीम अख्तर, लायंस पवन अध्यक्ष विरेंद्र साहू और लायंस क्षितिज अध्यक्ष जय किशन साहू आदि मौजूद रहे।