फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में उठाई आवाज

Thu, 04 Aug 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को प्रदर्शन करते होमगार्ड।
विज्ञापन
 विभिन्न मांगों को लेकर होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना तीसरे दिन भी दिया गया। जिसमें मांगों को पूरा करने के लिए आवाज उठाई गई। साथ ही आठ अगस्त को लखनऊ में होने वाले धरने में सभी को पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


 जिलाध्यक्ष  शेषमणि यादव ने कहा कि वर्ष 2009 से एसोसिएशन द्वारा लगातार मांग की जा रही है। जिसमें शत प्रतिशत ड्यूटी देने, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन करने, रिटायरमेंट पर जवानों कम से कम 20 लाख रुपये देने, आकस्मिक मौत होने पर परिवार को कम से कम 20 लाख रुपये देने, पीएफ काटने आदि मांग है।

लेकिन मुख्यालय द्वारा आज तक मांगों को पूरा नहीं किया गया। सिर्फ आश्वासन की घुट्टी ही पिलाई जा रही है। उन्होेंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। तब तक ड्यूटी का बहिष्कार चलता रहेगा।
विज्ञापन


मौन बैठक में जिला महामंत्री अनिल राय, रामधनी, महेंद्र कुमार गौतम, विनय कुमार मौर्य, महेंद्र प्रसाद यादव व अरविंद कुमार मौर्य आदि रहे। सिकराराः क्षेत्र के शक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर होमगार्ड के जवानों ने  विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया।

कम्पनी के अध्यक्ष शीतला प्रसाद भारती ने कहा कि 2009 से होमगार्ड्स एसोसिएसन द्वारा लगातार ड्यूटी बढ़ाने की मांग की जा रही है। लेकिन होमगार्ड्स मुख्यालय द्वारा ड्यूटी बढ़ाने के संबंध में आज तक शासन को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया।

महामंत्री लाल बहादुर पाल ने कहा कि होमगार्ड्स के जवानों को रिटायरमेन्ट के बाद परिवार के आजीविका के लिए 20 लाख रूपये दिया जाए। इस अवसर पर गणेश गुप्त, राजबली यादव, अशोक प्रजापति, लालजी मिश्र, रसीद अहमद, खुर्शीद अहमद आदि  रहे। अध्यक्षता प्रभुनाथ व संचालन जगदीश गुप्ता ने किया।

 उधर रामनगर के समस्त होमगार्डो ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया और नेवढ़िया बाजार में धरना दिया। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारी बृजेश कुमार यादव, शशिधर पटेल, प्रदीप कुमार भारती, सतीश सिंह, राजनाथ यादव, संतोष सेठ, दिलीप कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें