फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती का बढ़ा जलस्तर

Thu, 04 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश की वजह से गोमती नदी का बढ़ रहा जल स्तर।
विज्ञापन
गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है। बुधवार की शाम तक शाहीपुल के पास स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर की सीढ़ी तक पानी पहुंच गया। हालांकि नदी का पानी खतरे के निशान से अभी काफी नीचे है। पिछले 24 घंटे में गोमती के जल स्तर में करीब 15 सेंटी मीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम को गोमती का जल स्तर जहां सात फीट पर था वहीं बुधवार की शाम को 7 फीट 15 सेंटी मीटर तक पहुंच गया।   माना जा रहा है कि पिछले दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हई बारिश के चलते गोमती नदी बढ़ाव पर है। नदी में पानी का बहाव भी तेज हो गया है।

नदी में पानी के बहाव को देखने के लिए शाही पुल और सद्भावना पुल पर शाम को लोगों की भीड़ जमा रही। इधर से गुजरने वाले अधिकतर लोग कुछ छड़ के लिए पुल पर रुक कर रेलिंग के सहारे नदी में पनी की तरफ झांक रहे थे।
विज्ञापन


नदी में पानी का बहाव तेज होने के साथ उसमें भारी मात्रा में जलकुंभी भी नदी में आ गई है। लोगों का मानना है कि पश्चिमी इलाके में तालाबों में मौजूद जलकुंभी  बारिश के पानी के साथ नदी में आ रही है जो पूरी नदी के पानी में फैलकर बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें