जौनपुर। युवा उद्यमियों और स्वदेशी निर्मित वस्तुओं के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल अभियान के प्रति सभी को जागरूक किया। अधिक से अधिक लोगों तक इस बात को पहुंचाने के लिए जेसीआई क्लासिक के अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में एक जन जागरूकता रैली निकालकर शहर का भ्रमण किया।
संस्था सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के ऐसे दैनिक एवं व्यवसायिक उपयोग के सामान जो कि स्थानीय उद्यमियों द्वारा निर्मित किया जा रहा है उसके प्रोत्साहित किया गया। ई-रिक्शा पर उनके नाम व फोटो वाले बैनर लगा कर कोतवाली चौराहे से अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था सदस्यों ने कोतवाली चौराहे से ले कर चहारसू चौराहे तक स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर जा कर सोशल डिस्टनसिंग एवं मास्क के नियमों का पालन करते सभी से स्वदेशी एवं स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को खरीदने की अपील की। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अजय गुप्त ने कहा कि संपूर्ण देशवासी प्रधानमंत्री के इस अभियान में उनके साथ है और संस्था के माध्यम से हम इस अभियान को और गति देंगे। इस अवसर पर सुजीत अग्रहरि ,योगेश साहू ,यश बैंकर, मधुसूदन बैंकर, अभिताश गुप्ता, मनीष गुप्ता ,राजेश कुमार ,शशि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।