फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विटामिन ए की खुराक से बढेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का दूसरा चरण 10 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान 9 माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। एकीकृत बाल विकास सेवा योजना (आईसीडीएस) और स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस अभियान को पूरा किया जाएगा। यह अभियान जून में जून में शुरू होना था लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण नहीं शुरू हो सका है। दूसरे चरण में पांच लाख से अधिक बच्चों को विटामिन ए की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. राकेश कुमार ने बताया कि अभियान को पूरा करने के लिए आशा, एएनएम, आंगनबाडी के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। इस बर तय किया गया है कि हर बच्चे को चम्मच बदल कर विटामिन की खुराक दी जाएगी। संक्रमण के कारण दूसरे चरण का अभियान समय से शुरू नहीं हो पाया है। इसके साथ ही बच्चों के अभिभावकों को एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग करने और बच्चों को रोगों बचाने के लिए काउंसलिंग करते हुए स्तनपान और ऊपरी आहार के सबंध में भी जानकारी देंगी। उन्होंने बताया विटामिन ए से जहां बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है, वहीं इसकी कमी से बच्चों में रधोंती, खसरा, और हड्डियों के कमजोर होने का डर रहता है। उन्होंने बताया विटामिन ए की खुराक देना टीकाकरण का ही हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें