फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई संबद्धता के लिए शासन को भेजी कालेजों की पत्रावली

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वाचल विश्वविद्यालय ने अस्थाई संबद्धता के लिए 50 महाविद्यालयों की पत्रावली को शासन को भेज दिया है। संबद्धता नहीं मिलने से महाविद्यालय संचालकों में हडकंप मचा हुआ है। कुछ प्रबंधक तो कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने
विज्ञापन

15 जुलाई तक पत्रावली पैनल निरीक्षण आख्या जमा करने की अंतिम तिथी तय किया था। अस्थाई संबद्धता के लिए 30 जून तक पहले निधार्रित तिथी दी गई थी। लेकिन बाद में कोरोना संक्रमण के कारण विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई तक तिथि को बढ़ा दिया था। लेकिन 50 महाविद्यालयों ने कुलपति से नामित पैनल से निरीक्षण समय से नहीं कराया। आख्या 15 जुलाई के बाद विश्वविद्यालय में जमा किया। जिसके कारण जौनपुर, आजमगढ, गाजीपुर, मऊ और हडिया के 50 महाविद्यालयों का आवेदन नहीं स्वीकार किया गया। तिथि समाप्त होने के कारण विवि प्रशासन अस्थाई संबद्धता पर विचार करने को तैयार नहीं है। ऐसे में महाविद्यालयों की अस्थाई संबद्धता अधर में लटक गई है। पत्रावली देर से मिलने के कारण अब विवि प्रशासन ने संबद्धता के लिए शासन को फाइल भेजा दिया है। इसकी जानकारी होने पर महाविद्यालयों में हड़कम मच गया है। महाविद्यालयों के प्रबंधक कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें