जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत ने बृहस्पतिवार को सुबह 11.30 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला बंदियों को विधिक जानकारी दी।
डिप्टी जेलर सुनील दत्त मिश्रा ने बताया कि कुल 1060 बंदी हैं। इनमें से 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 211 बंदियों को वैक्सीन की दोनों डोज तथा 20 बंदियों को प्रथम डोज दिलाई जा चुकी है। 55 महिला बंदी हैं। 45 वर्ष से अधिक की 33 महिलाएं हैं। सभी महिलाओं का वैक्सीनेशन कराया जा चुका है। 6 साल से कम उम्र के नौ बच्चे हैं। जेल में निरुद्ध 7 साल तक की सजा वाले कुल 119 विचाराधीन बंदियों में 112 पुरुष तथा 7 महिला बंदी शामिल हैं। इनमें से 112 बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत एवं 7 बंदियों को पैरोल पर रिहा किया जा चुका है। इस अवसर पर डिप्टी जेलर सुनील दत्त मिश्रा, जेल पीएलवी दीपक, सुरेंद्र, विमल, विकास व त्रिभुवन यादव उपस्थित रहे।