फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे के दुकान का चयन करने गई टीम को ग्रामीणों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के नूरपुर गांव में कोटे की दुकान के चयन के लिए तीसरी बार शुक्रवार को खुली बैठक हुई। इस दौरान दो महिला समूहों की ओर से कोटे की दुकान की दावेदारी की गई, जिसके बाद चयन कराने गई टीम जाने लगी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए चयन कराने गई टीम को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन

नूरपुर गांव में स्थिति प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कोटे की दुकान के चयन के लिए परियोजना अधिकारी नेडा अजय कुमार, एडीओ पंचायत राजनाथ मिश्र व जेई एमआई अमरनाथ पटेल, सचिव वरुण कुमार पहुंचे। इस दौरान कोटे के दुकान का संचालन करने के लिए सात लोगों ने दावेदारी की। इसके अलावा पार्वती स्वयं सहायता समूह व चिंता स्वयं सहायता समूह ने भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान टीम ने स्वयं सहायता समूह की फाइल मिलते ही बैठक संपन्न होना बताकर चल दिए । इसपर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वे नोडल अधिकारी के पास पहुंच कर बैठक में हुए निर्णय जानने के लिए बात करने लगे। जिस पर नोडल अधिकारी ग्रामीणों पर बिफर पड़े। ग्रामीणों ने बैठक में धांधली का आरोप लगाते हुए नोडल अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को घेर कर नारे लगाने लगे । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुरेरी संतोष कुमार पाठक के समझाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद अधिकारी विद्यालय परिसर से बाहर निकल जा सके।
- शासनादेश में महिला स्वयं सहायता समूह को प्राथमिकता देने की बात कही गई है, जिसके अनुसार दो स्वयं सहायता समूह का प्रस्ताव मिला है, जो उच्चाधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।- अजय कुमार,परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें