गौराबादशाहपुर। केराकत विकासखंड के तरियारी नहर से पचवर (डगरा) तक जाने वाले संपर्क मार्ग का काम शुक्रवार को ग्रामीणों ने रोक दिया। लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्य में मानक की अनदेखी का आरोप है। मनमानी के विरोध में नारे लगाते हुए प्रदर्शन भी किया।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क के निर्माण में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री नहीं इस्तेेमाल की जा रही। इससे सड़क कुछ दिन बाद ही टूट जाएगी। ग्रामीणों ने इस बाबत ठेकेदार से बात की तो उसने मानक के अनुसार ही काम कराने की दलील दी। इससे नाराज लोगों ने काम रोकवाकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक अनियमितता दूर नहीं होती वह काम नहीं होने देंगे। प्रदर्शन करने वालो में नीरज यादव, अर्जुन यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, त्रिभुवन, लल्लू, अरविंद यादव, अखिलेश यादव, मनीष यादव, धर्मेंद्र, आदि शामिल रहे। ठेकेदार सौरभ सिंह का कहना है कि नवीनीकरण का कार्य है। ग्रामीणों की ओर से कार्य रोकवाने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। विभाग के लोगों की मौजूदगी में कार्य कराया जाएगा।