फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर भरी हुंकार

Sun, 01 May 2016 07:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
किसान समस्याओं को लेकर मीरगंज के गोधनाबाजार में आयोजित सभा को संबोधित करते भाकियू अध्यक्ष राजनाथ यादव।
विज्ञापन
क्षेत्र के गोधना बाजार तिराहे पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने किसान पंचायत में सरकार को चेताया की वह किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा की पिछले वर्ष का दैवी आपदा राहत चेक किसानों को नहीं दिया गया। सस्ते दामों पर किसानों को जैविक खाद तथा धान का बीज उपलब्ध कराया जाए। सभी नहरों में पानी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


बिजली के सभी जर्जर तारों एवं जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाए। मछलीशहर जंघई सड़क का निर्माण अतिशीघ्र पूरा कराया जाए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत बनाए जा रहे राशन कार्डो में व्यापक रुप से हो रही धांधली एवं अनियमितता की से जांच कराई जाए।

ग्राम सभाओं में लघु एवं कुटीर उद्योग लगाए जाएं। थाना मीरगंज के अंतर्गत ग्राम सेमरी भोगीपुर में विधवा महिला किरन तिवारी का आर्थिक शोषण एवं उत्पीड़न करने वालों अराजक तत्वों एवं दबंगों के खिलाफ  कार्रवाही की जाए। गरीब किसानों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन


डीएम और मुख्यमंत्री के नाम नौ सुत्रीय मांग पत्र एसडीएम मछलीशहर को सौंपा। संचालन धर्मराज पटेल ने किया।  इस मौके पर बब्बन सरोज, निशा तिवारी, मेवालाल, शिवप्रताप, बाबूराम, महेंद्र बिन्द, राजदेव गौतम, अवधेश यादव, खलील  सोहनलाल, श्रीराम, लालजी, विश्वनाथ शर्मा, किरन तिवारी, मीना आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें