फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के मझली गांव में गड्ढा खोदकर मार्ग को अवरुद्ध किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को एडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान खोदे गए गड्डे को पटवाकर आवागमन बहाल कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवई करने की मांग मांग की। ग्रामीणों ने तहसीलदार को पत्रक सौपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना है कि गांव के दो दबंगो ने चकमार्ग के बीचों बीच गड्ढा खोदकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।कई बार शिकायत की गई , लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने तहसीलदार रामसुधार को ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए दबंगो के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मार्ग को चालू करवाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में आलोक सिंह,,वंशलोचन राजभर रसिकरम राजभर, अजय राजभर, बहादुर राजभर ,रमवंती देवी, पार्वती देवी, धर्मदेई देवी,शशिकला, रंजीता देवी,बबिता देवी, अनिता देवी,एवं मंजू यादव आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें