फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: राम की गोद में मुर्छित लक्ष्मण को देख भावुक हुए दर्शक

विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : मंदिर में पूजा-अर्चना कर भोलेनाथ के जयकारे लगाते गोल्डन बाबा। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बदलापुर। सीता हरण के बाद रावण के उन्हें वापस न लौटाने पर श्रीराम को युद्ध के लिए विवश होना पड़ा। मेघनाद के साथ भीषण युद्ध में लक्ष्मण मूर्छित हो गए। उन्हें अचेत देखकर श्रीराम ने गोद में उठाकर विलाप किया। यह दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। क्षेत्र के बेसहुपुर गांव में शनिवार रात मां दुर्गा आदर्श रामलीला समिति की ओर से इन प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया।
विज्ञापन

सुषेण वैद्य के परामर्श पर बजरंगबली संजीवनी बूटी लेकर आए। उसे ग्रहण करते ही लक्ष्मण को होश आ गया। इसके बाद लक्ष्मण और मेघनाद के बीच युद्ध हुआ, जिसमें लक्ष्मण विजयी हुए। अंत में श्रीराम ने रावण का वध किया। इसके साथ ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। इससे पूर्व विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। मंचन में घनश्याम तिवारी, विनय सिंह, नन्हकू सिंह, दीपक तिवारी, प्रकाश शर्मा, प्रदीप तिवारी, अमन सिंह और सुंदर दुबे ने भूमिका निभाई। संचालन मल्लू शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें