कलेक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करतीं आंगनवाडी कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। मांग की कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की सेवा नियमावली बनाई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सात दिसंबर तक मांगे पूरी नहीं की गई तो आठ दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक संभव नहीं है तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 18 हजार रुपये प्रति माह और सहायिकाओं को 9 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाए। जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर योग्यता के आधार पर सहायिकाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति दी जाए। महामंत्री मीनाक्षी शुक्ला ने मांग की कि माह नवंबर, दिसंबर 2017 के रुके हुए मानदेय को तत्काल बहाल की जाए। इस दौरान सुनीता सिंह, रंजू सिंह, चंद्रकला देवी, रीता देवी, कृष्णा सिंह, सीबी सिंह, मीना यादव, रेखा मौर्या, माधुरी, सोनिया, विजय प्रताप, मंजू सिंह आदि मौजूद रही।