फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छात्र की बेरहमी से पिटाई, पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र और सहाबुद्दीनपुर निवासी अंकित गिरि की सोमवार को आरोपियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद पिस्टल लहराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जाते समय स्कूल के गेट के पास कुछ युवकों ने छात्र को घेर लिया। हॉकी और ईंटों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल छात्र को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। परिजनों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना में शामिल युवक स्कूल के छात्र हैं या बाहरी। युवकों के पास असलहा कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें