मीरगंज। क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी विजय सरोज की पत्नी ललिता की मौत मामले में परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई दहेज हत्या की प्राथमिकी के बाद पुलिस ने पति, जेठ और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रयागराज के सराय ममरेज थाना के बेला गांव निवासी चंदेश सरोज ने प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित ने बताया कि बेटी ललिता देवी (22) का विवाह 21 मई 2023 को मीरगंज के मोलनापुर निवासी विजय सरोज से हुई। बेटी को ससुराल के लोग शादी के बाद से ही कम सामान, बाइक व एक लाख रुपये के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। शादी के ढाई साल बाद भी प्रताड़ना बंद नहीं किए। दामाद विजय कुमार, ससुर गुलाब चंद्र और सास, जेठ, जेठानी ने उसकी हत्या कर दी। सोमवार को पुलिस ने पति विजय कुमार, ससुर गुलाब चंद, जेठ अजय कुमार को पकड़ कर चालान भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मामले की जांच की जा रही है।