फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: जौनपुर में पूर्व सांसद के पौत्र की मारपीट का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज; देखें वीडियो

Sun, 10 Dec 2023 05:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

वायरल वीडियो शनिवार की दोपहर का बताया जा रहा है। पीड़ित के दिलीप सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी आजमगढ़ बरदह थाना व वर्तमान पता कन्हईपुर लाइन बाजार ने तहरीर दिया। उसने कहा कि वह गाड़ी चलाने व मजदूरी का पैसा मांग रहा था तभी गौरव सिंह व उनके साथी डाक बंगला तिराहे पर मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
UP Crime: - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के डाक बंगला तिराहे पर दबंगों की तरफ से एक व्यक्ति के पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पीटने वाले की पहचान पूर्व सांसद कमला सिंह के पौत्र गौरव सिंह सनी के रूप में की जा रही है। पुलिस ने मामले में तीन नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन




वायरल वीडियो शनिवार की दोपहर का बताया जा रहा है। पीड़ित के दिलीप सिंह पुत्र जय प्रकाश सिंह निवासी आजमगढ़ बरदह थाना व वर्तमान पता कन्हईपुर लाइन बाजार ने तहरीर दिया। उसने कहा कि वह गाड़ी चलाने व मजदूरी का पैसा मांग रहा था तभी गौरव सिंह व उनके साथी डाक बंगला तिराहे पर मारने-पीटने लगे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लाइन बाजार पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। पुलिस ने मामले में लाइन बाजार के हुसेनाबाद निवासी गौरव सिंह उर्फ सन्नी, अतुल सिंह, चेनत सिंह व चार अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि घटना को संज्ञान में लेने के बाद तीन नामजद व चार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित के अनुसार पूर्व सांसद के पौत्र ने पिटाई की। वायरल वीडियो में स्थान लाइन बाजार के डाक बंगला तिराहा दिख रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें