फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोलीकांड का मुख्य आरोपी सब्जी विक्रेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर फायरिंग की घटना के तीसरे दिन शनिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सब्जी विक्रेता मुकेश सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी मुकेश सोनकर स्थानीय सब्जी विक्रेता को पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि उसके एक रिश्तेदार के घर से पकड़ा। वहीं इस मामले के दो अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। बृहस्पतिवार की रात हुई गोलीकांड की पूरी कहानी घटना कोतवाली से महज सौ मीटर दूर एक दुकान के पास हुई। बाइक सवार पांच बदमाशों ने ऑटो चालक प्रदीप कुमार यादव, निवासी चेवार थाना देवगांव, आजमगढ़ पर गोलियां चलाईं थीं। बताया जा रहा है कि प्रदीप का कुछ युवकों से अंग्रेजी शराब की दुकान के पास विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद बदमाशों ने प्रदीप का पीछा किया और बाईपास मार्ग पर तीन गोलियां चला दीं। गोली प्रदीप के बाएं कंधे, दाहिने हाथ व सीने को छूती हुई निकल गईं। प्रदीप फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जांच की दिशा बदली -पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी मुकेश सोनकर के पास एक प्रतिबंधित तमंचा बरामद हुआ है। सवाल अब यही है कि एक सब्जी बेचने वाले के पास ये अवैध हथियार कैसे आया। पुलिस अब अवैध हथियारों की सप्लाई चेन पर फोकस कर रही है। जांच के दायरे में स्थानीय अपराधी नेटवर्क, बाहरी तस्कर और अवैध हथियार आपूर्तिकर्ता आ चुके हैं।
घटना में नामजद मुख्य आरोपी मुकेश सोनकर को कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। - डा.कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें