फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी की खेती का रुझान, इस बार डेढ़ हजार हेक्टेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उद्यान विभाग की ओर से सब्जी की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। विभाग की ओर से इस साल खरीफ सीजन में 1506 हजार हेक्टेयर मेेेें सब्जी की खेती कराई जाएगी। पिछले साल 1287 हजार हेक्टेयर में खेती की गई थी। इसकी तुलना में 219 हजार हेक्टेयर रकबा इस बार बढ़ा दिया गया है। सब्जी की खेती से जिले में हजारों किसान लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन

किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार जोर दे रही है। किसानों की सुविधा के लिए समय-समय पर खाद बीज भी मुहैया कराया जा रहा है। अब खरीफ के सीजन में उद्यान विभाग की ओर से सब्जी की खेती के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। 1506 हजार हेक्टेयर में सब्जी की खेती कराई जाएगी। पिछले साल 1287 हजार हेक्टेयर में खेती की गई थी। करीब 219 हजार हेक्टेयर सब्जी का रकबा इस साल बढ़ा दिया गया है। लौकी, करैला, तरोई, नेनुआ, भिंडी, मिर्च आदि सब्जी की खेती खरीफ सीजन में किसान कर सकते हैं। सब्जी की खेती से किसान जहां आत्मनिर्भर बनेंगे, वहीं वह दूसरे किसानों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। विभाग के मुताबिक, सब्जी की मार्केंटिंग कैसे करें, कहां करें सहित कई पहलुओं पर अधिकारी किसानों से रूबरू होते हैं। सब्जी की खेती के लिए कई तौर तरीके हैं, जिसको अपनाने से किसान बेहतर सब्जी उगा सकते हैं। मौसमी सब्जियों को समय से बोआई कर देने से उगने वाले पौधे भी प्रफुल्लित रहते हैं और रोग लगने की संभावनाएं भी कम रहती हैं। इसके लिए किसानों को समय-समय पर जागरूक भी किया जा रहा है।
खरीफ सीजन में 1506 हजार हेक्टेयर मेेेें सब्जी की खेती कराई जाएगी। पिछले साल 1287 हजार हेक्टेयर में खेती की गई थी। इसकी तुलना में 219 हजार हेक्टेयर रकबा इस बार बढ़ा दिया गया है। पंपलेट, मीडिया माध्यम, किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। - हरिशंकर राम, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें