फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह घंटे तक बाधित रहा वाराणसी- लखनऊ रेलमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज(जौनपुर)। वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग पर स्थित जंघई नीभापुर के पास रविवार की देर शाम अचानक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। जिससे वाराणसी लखनऊ वाया जंघई रेल मार्ग 11 घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा। फैजाबाद से एआरटी क्रेन मंगवाकर रेल के वैगन को रूट से हटाया गया जिसके बाद रेल यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम मुंगराबादशाहपुर से ट्रैक पर गिट्टी गिराने वाली डीएमटी मालगाड़ी जैसे ही नीभापुर के आगे जंघई की तरफ बढ़ी थी तभी अचानक 59 सी रेलवे फाटक के पास पीछे से गार्ड के आगे का तीसरा वैगन पटरी से उतर गया। जिससे रेल रूट बाधित हो गया। आनन फानन में गार्ड और ड्राइवर ने इसकी सूचना जंघई स्टेशन अधीक्षक वीके सिंह को दी। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए । अधिकारियों ने फैजाबाद से बड़ी क्रेन मंगवाया। स्टेशन अधीक्षक वकील सिंह ने बताया कि स्पेशल टीम की मदद से 11 घंटे बाद रेल मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें