फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में लगी वैक्सीन, सरकारी में अभी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जब टीकाकरण के लिए लोगों भी भीड़ बढ़ने लगी तो जिले में वैक्सीन का स्टाक ही खत्म हो गया। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ केंद्रों पर बची हुई वैक्सीन लगाई गई। निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण जारी है। जिले में वैक्सीन सोमवार तक आने की संभावना है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, राजकीय लीलावती अस्पताल सहित अधिकांश केंद्रों पर बृहस्पतिवार को सुबह ही वैक्सीन खत्म हो गया था। इससे टीकाकरण कार्य ठप हो गया। शुक्रवार को भी इन अस्पतालों में वैक्सीनेशन नहीं हो सका। टीका लगवाने आए लोग पूछताछ कर लौट गए। उधर, निजी अस्पतालों में 250 रुपये शुल्क देकर टीका लगता रहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो वैक्सीन के लिए डिमांड शासन को भेज दी गई है, मगर डिपो में वैक्सीन खत्म हो जाने से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। आयुष्मान योजना के तहत चयनित निजी अस्पतालों ने वैक्सीन खरीद कर पहले से रख लिया था। ऐसे में केवल निजी अस्पतालों में ही टीकाकरण किया जा रहा है। जिले के लोगों को टीका लगवाने के लिए सोमवार तक इंतजार करना होगा। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि जिले में सोमवार तक वैक्सीन आने की संभावना है। वैक्सीन के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार तक जिले में वैक्सीन पहुंच जाएगी। वैक्सीन आने के बाद पूर्व की तरह सभी केंद्रों पर नियमित टीकाकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें