फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53.5 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थाने की पुलिस ने 53.5 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पंवारा सेतांषु शेखर पंकज ने बताया कि मुखबिर खास की सूचना पर शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे कांस्टेबल सर्वेश बिक्रम यादव, रणविजय यादव एवं महिला कांस्टेबल पूजा पाण्डेय के साथ कुंवरपुर पुलिया के पास दबिश देकर बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 225 पाउच देशी शराब तथा 48 पाऊच 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की गई। उनके पास से पाउच में बरामद शराब 53.5 लीटर है। एक ने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार यादव निवासी कुंवरपुर थाना पंवारा तथा दूसरे ने प्रदीप सरोज निवासी बनगांव थाना पंवारा बताया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें