फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के जरिए आवाज उठाएगा यूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की बैठक जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में तारापुर कालोनी स्थित संगठन के संरक्षक डॉ. मनोज वत्स के आवास पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि विकास खंडों में शिक्षकों का वेतन बिल बनाने के नाम पर धन उगाही की जाती है। उन्होंने विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति पर तत्काल विचार कर प्रक्रिया शुरू करने, डाटा फीडिंग के कार्य में शिक्षकों को संसाधन मुहैया कराने की मांग की। संरक्षक डा. मनोज वत्स ने कहा कि यूटा शिक्षकों की समस्याओं को निस्तारण कराएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से मृत कर्मचारियों व शिक्षकों की सूची नहीं बनी है। उन्होंने अधिकारियों से सूची तैयार कराकर परिजनों को लाभ दिलाने की मांग की। जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की प्रमुख मांगों से डीएम व बीएसए से मिलकर उन्हें अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राय साहब सिंह, राजकुमार सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ.अभिषेक सिंह, डॉ. विपिन मिश्रा, राजेश सिंह, रजनीश सिंह, दिनेश मौर्या, डॉ. शिवनारायण यादव, मनबहाल गुप्ता, शैलेश सिंह, गौरव, पुष्कर सिंह, आनंद सिंह, अविनाश उपाध्याय, डॉ. हेमंत सिंह, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें