फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की निगरानी में बंटी यूरिया, लगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र में स्थित सरकारी गोदामों पर यूरिया नहीं है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया खरीदने के लिए उनकी भारी भीड़ प्राइवेट दुकानों पर लग रही है। कमालपुर पर रविवार को दोपहर में यूरिया आते ही किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस की उपस्थिति में वितरण शुरू हुआ। देर शाम तक स्टॉक खत्म हो गया।
विज्ञापन

मछलीशहर क्षेत्र के रसूलपुर, कौरहा, जमुहर समेत अन्य सरकारी गोदामों पर पिछले 10दिनों से यूरिया नदारद है।उक्त गोदाम पर तैनात सचिवों का कहना है कि जिले में यूरिया की रैक नहीं आई हैं।रैक आने के बाद जानकारी मिलने पर यूरिया का स्टाक उपलब्ध होगा।इधर प्राशसनिक सख्ती के बाद प्राइवेट उर्वरक विक्रेता भी यूरिया को लाने से कतरा रहे हैं। जिससे किसानों को फसल में यूरिया डालने के लिए नहीं मिल रही है।रविवार को क्षेत्र के कमालपुर गाव में यूरिया आने की सूचना मिलते ही आस -पास के गावों से किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई।दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूरिया का वितरण करवाया। लोगों को जरूरत मुताबिक यूरिया नहीं मिली, जबकि शाम होते ही स्टॉक खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें