फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विवि के केंद्रीय मूल्यांकन केंद्र पर सत्र 2019-20 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों ने हंगामा कर दिया। शिक्षकों का आरोप है कि दूसरे विवि में बाहरी परीक्षकों को मूल्यांकन करने से रोक दिया गया है, जबकि पूविवि में बाह्य परीक्षकों से मूल्यांकन कराया जा रहा है। जितने आंतरिक परीक्षक हैं, उतने ही बाह्य परीक्षक मूल्यांकन के लिए लगाए गए हैं। हंगामे के चलते करीब ढाई घंटे तक मूल्यांकन कार्य बंद रहा।
विज्ञापन

मूल्यांकन में गोरखपुर, वाराणसी, सुलतानपुर, बरेली, मेरठ समेत कई विवि के शिक्षक कापी जांचने के लिए पहुंचे हैं। इसे लेकर सुबह ही केंद्रीय मूल्यांकन पर स्व वित्तपोषित शिक्षकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। शिक्षकों के विरोध के बावजूद करीब ढाई घंटे बाद कार्य शुरू हो गया। शिक्षकों को कहना है कि कोरोना के कारण मूल्यांकन केंद्र पर बाहरी परीक्षकों की भीड लग रही है, जबकि पूविवि में मूल्यांकन के लिए परीक्षकों की कमी नहीं है। परीक्षकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के चलते शिक्षकों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से उन्हें उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से भी वंचित किया जा रहा है। दूसरे विवि हमारे परीक्षकों को मूल्यांकन करने से रोक रहे हैं। ऐसे में पूविवि केंद्र पर भी सुरक्षा को देखते हुए बाहरी परीक्षक से मूल्यांकन न कराया जाए। तमाम ऐसे परीक्षक हैं जिन्हें मूल्यांकन के लिए बुलाया ही नहीं गया है।
मूल्यांकन का यह है मानक
जौनपुर। मूल्यांकन के लिए विवि ने मानक तय किया है कि हर विषय के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 प्रतिशत बाहरी और 75 प्रतिशत आंतरिक परीक्षकों से कराया जाए। शिक्षकों का आरोप है कि जितने आंतरिक परीक्षक लगाए गए हैं लगभग उतने ही बाह्य परीक्षक भी मूल्यांकन के लिए पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें