फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हौज टोल प्लाजा पर वसूली के विराेध में हंगामा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के समीप सादीपुर गांव के मोड़ पर टोल वसूली को लेकर शनिवार की देर रात विवाद हो गया। इस दौरान हुए हंगामे के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं । एक वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक को पिस्टल के साथ कुछ लोग जमीन पर दबोचे हैं। दूसरे वीडियो में एक कार पर दो गोलियों के निशान दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। वहीं टोल प्लाजाकर्मियों का कहना है कि टोल वसूली करने वाले हमारे कर्मचारी नहीं थे।
विज्ञापन

सादीपुर गांव के मोड़ पर टोलटैक्स बचाने के लिए बाईपास गवई रास्ते से जाने वालों को रोकने के लिए कुछ लोगों ने शनिवार को बैरियर लगाया था। टोल को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि एक पक्ष के युवक वहां पहुंच कर बवाल करने लगे। मामले में दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहले वीडियो में एक युवक को कई युवकों ने जमीन में पटक कर दबोच रखा है , युवक के हाथ में पिस्टल है। बीच बचाव के दौरान पिस्टल लिया हुआ युवक वहां से भाग गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने पिस्टल को जलालपुर थाने में सौंप दिया।
दूसरे वीडियो में एक निजी कार पर दो राउंड फायरिंग के निशान दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो में कोई शख्स फायरिंग करते नहीं दिख रहा है। थानाप्रभारी ने बताया कि उस स्थान पर वसूली को लेकर विवाद था। उसको तत्काल बंद करवा दिया गया है। दोनों वीडियो की जांच कराई जा रही है। हौज टोल प्लाजा के प्रबंधक योगेश यादव ने बताया कि टोल प्लाजा की तरफ से किसी भी व्यक्ति को किसी भी मोड़ पर बैरियर लगाने से मना किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग वर्चस्व की लड़ाई को लेकर बैरियर लगवा रहे थे। बैरियर लगाने वाले युवक हौज टोल प्लाजा के कर्मचारी नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें