फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में परीक्षा फार्म आनलाइन करने की तिथि आठ तक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2019-20 की मुख्य परीक्षा के लिए आन लाइन परीक्षा आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ा दिया है। ऐसे कालेज जिनके छात्रों का परीक्षा फार्म किसी कारण से आन लाइन नहीं जमा हो सका है वह आठ जनवरी आवेदन जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा आवेदन करने की तिथि बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रस्तावित हैं। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण करीब दो सौ कालेजों का परीक्षा फार्म अभी तक आनलाइन नहीं हो सका है। पचास से अधिक कालेज हैं जिनके परीक्षा फार्म का बेरीफिकेशन अभी तक नहीं पाया है। परीक्षा विभाग की माने तो मऊ और आजमगढ जिले के सबसे अधिक कालेज ऐसे हैं जिनके छात्रों का परीक्षा फार्म अभी तक आन लाइन नहीं हो सका है। कुछ कालेजों के परीक्षा फार्म का बेरीफिकेशन भी किया जाना है. बेरीफिकेशन के बाद ही छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा नियंत्रक बीन एन सिंह का कहना है। कई कालेजों का परीक्षा फार्म नहीं आने के कारण अभी तक छात्रों की संख्या का आंकड़ा तैयार नहीं हो रहा है। कालेजों को निर्देश दिया गया है कि वह तय तिथि छात्रों का फार्म आनलाइन करके उसकी हार्ड कापी विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें