फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: जौनपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बोले- भारत के संविधान को बदलता चाहती है मोदी सरकार

Sun, 09 Jul 2023 10:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी रविवार को जौनपुर पहुंचे।  हुसेनाबाद स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में संविधान बचाओ संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए। 
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि जौनपुर जिले से शुरू हुई संकल्प सभा अगले 60 दिनों में पूरे प्रदेश में आयोजित की जाएगी। देश की मोदी सरकार भारत के संविधान को ही बदलना चाहती है। नरेंद्र मोदी व अमित शाह अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग को मिल रहे आरक्षण को खत्म कर देना चाहते हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।

विज्ञापन


ये बातें उन्होंने रविवार को जौनपुर के हुसेनाबाद स्थित कांशीराम सामुदायिक भवन में संविधान बचाओ संकल्प सभा में कहीं। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए। संगठन की मजबूती के लिए उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस बैठक करेगी। सभा को पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व सांसद राजेश मिश्र, पूर्व विधायक नदीम जावेद ने भी संबोधित किया।
ये भी पढ़ें: पहले यह सामने आए कि सरकार की मंशा क्या है? यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त

पूर्व सांसद कमला सिंह के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। दूसरे दल के सांसद व विधायकों को प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों पर कई संगीन अपराध हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी पर कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ चुनावी बैठक जगह-जगह कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें