फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: महिला से लूट की सूचना चार घंटे बाद देना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 21 Oct 2021 02:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के गैरवाह गांव निवासी सुरसत्ती देवी के साथ 13 अक्तूबर को दिनदहाड़े लूट हुई थी। मौके पर पहुंचे सिपाही ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को चार घंटे बाद दी थी। 
 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र में बीते 13 अक्तूबर को महिला से दिनदहाड़े हुई लूट मामले में एक सिपाही पर गाजी गिरी है। पुलिस चौकी सरायमोहिउद्दीनपुर पर तैनात सिपाही अमरजीत यादव को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने लाइन हाजिर कर दिया। घटना में सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। आरोप है कि सिपाही ने  घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को चार घंटे बाद दी थी। 
विज्ञापन


गैरवाह गांव निवासी सुरसत्ती देवी पत्नी हिरजू अपने पौत्र प्रिंस को साथ लेकर गुड़बड़ी बाजार स्थित बैंक से प्रधानमंत्री आवास की किस्त निकालने गई थी। वहां से 30 हजार निकालकर जब वह वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में घूरीपुर व नजोपुर गांव के बीच एक सुनसान स्थान पर बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। तमंचे के बल पर  पैसे छीनकर फरार हो गए थे।
पढ़ेंः वाराणसी के अरुण राय को लगा 100 करोड़वां टीका, पीएम मोदी ने पूछा ये सवाल
विज्ञापन


पीड़िता के पौत्र ने घटना की सूचना तत्काल वापस लौटकर शाखा पर तैनात एक सिपाही को दी। आरोप है कि इसके बाद वहां उपस्थित सिपाही अमरजीत यादव घटनास्थल पर गया। लेकिन, उसने मामले की जानकारी न सिर्फ उच्चाधिकारियों से छिपाई बल्कि पीड़िता का मोबाइल भी यह कहकर बंद करवा दिया कि इस संबंध में किसी से भी कुछ मत कहना।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने दी घटना की जानकारी

घटना की सूचना चार घंटे बाद ग्राम प्रधान विजय सिंह के माध्यम से क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार को हुई। इसके बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में सक्रिय हुई। सीओ अंकित ने बताया कि लूट की जानकारी देर से देने की वजह से अमरजीत यादव के खिलाफ कार्यवाही हुई है। बुधवार शाम उसे लाइन हाजिर कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें