उन्होंने मतदान में धांधली का आरोप लगाया। मौके पर एसडीएम बदलापुर, सीओ बदलापुर और सेक्टर मजिस्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने बताया कि यह गांव वार्ड संख्या-24 में हैं, जहां दस प्रत्याशी हैं। हालांकि ग्रामीणों का कहना था कि उनका गांव वार्ड नंबर 25 में ही है।
पूरे प्रचार के दौरान वार्ड संख्या-24 का कोई प्रत्याशी भी वहां नहीं आया, जबकि 25 नंबर के प्रत्याशी लगातार प्रचार करते रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पूरे मामले से आयोग को अवगत कराते हुए मार्गदर्शन लेने का आश्वासन देकर मतदान आरंभ कराया।