फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लेखपाल को पीटा...बनाया बंधक, एसडीएम के साथ पहुंची पुलिस फोर्स ने छुड़ाया; कई लोग हिरासत में

Thu, 12 Jun 2025 08:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर में लेखपाल के पीटने और बंधक बनाने की सूचना मिलते ही माैके पर एसडीएम और कई थानों की फोर्स पहुंच गई। आरोपियों को दाैड़ा-दाैड़ा कर पकड़ा गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित लेखपाल और माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बगथरी गांव में गुरुवार को दोपहर करीब चार बजे गांव में आईजीआरएस की जांच करने गए लेखपाल को मनबढ़ों ने पीटकर बंधक बना लिया। जैसे ही इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष और उपजिलाधिकारी केराकत को हुई तो काफी संख्या में पुलिस गांव में पहुंचे और लेखपाल को छुड़ाया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


हल्का लेखपाल अभिषेक कुमार गांव के रहने वाले महेंद्र प्रताप सिंह और दीपू सिंह के बीच चल रहे जमीन के विवाद में पड़े आइजीआरएस की जांच  करने गुरुवार की दोपहर गए थे।

आरोप है कि इसी दौरान दीपू ने लेखपाल अभिषेक की पिटाई शुरू कर दी और बंधक बना लिया। कुछ लोगों ने इसकी सूचना 112 की पुलिस को दी। इस सूचना के बाद उपजिलाधिकारी केराकत राजेश कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय और नायाब तहसीलदार अमित कुमार काफी संख्या में फोर्स के साथ पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर गांव में खूब चर्चा है। इस घटना में पीड़ित लेखपाल अभिषेक कुमार का कहना है कि महेंद्र सिंह द्वारा दिए गए आईजीआरएस की जांच करने मैं गया था। यहां मुझको मारा-पीटा और जबरन बंधक बना लिया गया।

उपजिलाधिकारी केराकत राजेश कुमार चौरसिया का कहना है कि लेखपाल अभिषेक जांच करने गया था। उसके साथ मारपीट और बंधक बनाने की सूचना मिली थी, जो कि सत्य पाई गई। संबंधित लोगों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें