फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले- सत्ता में आए तो तीन माह में कराएंगे जातीय जनगणना, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय

Tue, 14 Dec 2021 10:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

अखिलेश यादव समाजवादी विजय रथ यात्रा लेकर मंगलवार को जौनपुर पहुंचे। वहां यहां दो दिन तक कई स्थानों पर सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सपा सरकार बनने के बाद जातीय जनगणना कराने की बात कही।
विज्ञापन
विजय रथ यात्रा में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा, जिसका भाजपा सरकार में अपमान न हुआ हो। लेकिन, यदि सपा की सरकार बनी तो किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सरकार बनने के बाद प्रदेश में सभी की भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए जातीय जनगणना तीन महीने के अंदर कराई जाएगी। वह मंगलवार को जौनपुर जिले के धर्मापुर में सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व सीएम अखिलश यादव ने कहा कि आज संविधान बचाने की जरूरत है। इसके लिए समाजवादी और आंबेडकरवादी सोच रखने वाल लोगों को आगे आना है। अच्छा भविष्य चाहते हैं तो बाबा को हटाइए और योग्य सरकार बनाइए। आज युवाओं का जोश और उत्साह इस बात का संकेत दे रहा है कि 2022 में बदलाव होकर रहेगा।

भाजपा जाएगी और सपा सत्ता में आएगी। जनता अब बदलाव करने के मूड में आ गई है। पूर्व सीएम ने जौनपुर की 11 फरवरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने थाने पर ले जाकर इतना मारा कि उसकी मौत हो गई, तब समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार की मदद की।

विज्ञापन

इसके बाद पुलिस वाले जेल गए। सपा की सरकार बनने के बाद किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। अखिलेश यादव ने गुलालपुर राजबहादुर पीजी कॉलेज परिसर में भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों असहाय व मजदूरों को छला है। सिर्फ विज्ञापनों से विकास कर रही है। कागजों पर विकास कर रही हैं। सरकार लूट-खसोट में डूबी है।
विज्ञापन

जाति सर्वेक्षण कराने से घबरा रही सरकार: कृष्णा पटेल
गुलालपुर जनसभा में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि सरकार जातीय जनगणना कराने से भाग रही है। इससे पता चलता है वह लोगों को झूठे सपने दिखा कर उनसे वोट लेती है। लेकिन, अब जनता जाग गई है। किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहा है। खेती-किसानी चौपट हो गई है। इसलिए अब पूरी तरह से परिवर्तन आएगा। लोगों को लूट-खसोट करने वाली सरकार से मुक्ति मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ लोगों को लड़ा कर देश बर्बाद करना चाहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें