फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: 3.80 करोड़ के कॉपर लूट का एक लाख का इनामी अरेस्ट, पटियाला में छिपा था; STF ने की कार्रवाई

Fri, 25 Jul 2025 11:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

पटियाला में छिपकर रह रहे कार्तिक राजभर एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यह एक लाख का इनामी भी है। पुलिस इसकी कई दिन से तलाश कर रही थी। इनामी पर लूट और हत्या का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
कार्तिक राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: जौनपुर के खेतासराय के पोरईखुर्द निवासी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश कार्तिक राजभर को यूपी एसटीएफ ने गुरुवार को पटियाला पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। कार्तिक पर कौशांबी में ट्रेलर चालक की हत्या कर 3.80 करोड़ रुपये के कॉपर से लदे ट्रेलर को लूटने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


यूपी एसटीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 15 मई को कौशांबी के थाना कोखराज में कॉपर लदे ट्रेलर का पीछा कर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 3.80 करोड़ रुपये के कॉपर से लदे ट्रेलर को लूट लिया गया था। वारदात में शामिल कार्तिक राजभर निवासी पोरई खुर्द थाना खेतासराय जौनपुर की पुलिस को तलाश थी। यूपी पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

एसटीएफ को जानकारी मिली कि कार्तिक राजभर पटियाला (पंजाब) में छिपकर रहा है। इस पर एसटीएफ वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पटियाला पहुंचे। टीम ने 24 जुलाई को पटियाला के थाना लाहौरी गेट क्षेत्र के एसएसटी नगर से कार्तिक राजभर को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

इस तरह घटना को दिया अंजाम
गिरफ्तार कार्तिक राजभर ने बताया कि वह अपने गांव के कुख्यात अपराधी संतोष राजभर उर्फ राजू (पुलिस मुठभेड में मृत) के संपर्क में था। कार्तिक और संतोष ने मिलकर योजना बनाई कि कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर कॉपर आदि जैसे कीमती सामान ट्रक-ट्रेलरों से जाते हैं, इसे लूटकर कानपुर में बेचकर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। 

इस योजना में इन दोनों ने अपने एक साथी रंजित राजभर निवासी राजागंज कुंभ थाना बरदह आजमगढ़ को भी शामिल कर लिया। इन लोगों ने कानपुर के कुछ व्यापारियों से बात कर ली थी। कॉपर आदि जैसी कीमती धातु व्यापारियों को आधे दाम पर बेचने की बात तय हुई। लूट से पहले कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर रेकी की थी। 

15 मई को अपनी कार से कॉपर लदे ट्रेलर का कानपुर से पीछा करना शुरू किया और कोखराज से आगे प्रयागराज जाने वाले मोड तिराहा के आगे पुलिया के पास कार लगाकर ट्रेलर को रोक लिया। तीनों ने ट्रेलर में चढ़कर चालक सांवरलाल की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन

एसटीएफ ने की कार्रवाई

तीनों अपनी कार व ट्रेलर को लेकर कानपुर की तरफ ककोढ़ा से आगे सुनसान स्थान पर सड़क के किनारे चालक के शव को फेंक दिया। ककोढ़ा के पास झाड़ियों में संतोष राजभर ने घटना में प्रयुक्त अपना असलहा फेंक दिया। इसके बाद ट्रेलर को दूसरे सुनसान स्थान पर ले जाकर खड़ा कर दिया था।
 
3.80 करोड़ रुपये के कॉपर से लदे ट्रेलर लूट और चालक की हत्या के आरोपी एक लाख के इनामी कार्तिक राजभर को 24 जुलाई को पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को कौशांबी के कोखराज थाने को सौंप दिया गया है। - अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक एसटीएफ फील्ड यूनिट, वाराणसी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें