फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जौनपुर के इस गांव में दिखे जंगली जानवर, वन विभाग ने बिछाया जाल; ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग

Fri, 25 Jul 2025 05:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जंगली जानवर दिखने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अरंद गांव में पहुंच गई। यहां ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग की। बताया कि बीते दिनों पांच बकरियों को इन्हीं जानवरों ने मार डाला था।
विज्ञापन
अरंद गांव में नहर किनारे दिखे जंगली जानवर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के अरंद गांव में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। शुक्रवार की सुबह गांव के पास नहर के समीप दो जंगली जानवरों के देखे जाने के बाद से गांव में दहशत का माहौल बन गया।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जानवरों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। बीते 19 जुलाई को अरंद गांव निवासी शीला देवी के घर के बाहर बंधी पांच बकरियों को अज्ञात जंगली जानवरों ने मार डाला था।

घटना के बाद से गांव के लोग डरे हुए हैं। हालांकि उस समय भी वन विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को जब दोबारा जानवरों के देखे जाने की खबर फैली, तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना है कि जानवरों की हरकतें बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बनती जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के प्रधानपति अल्ताफ ने बताया कि जंगली जानवरों के दिखाई देने से गांव के लोग डरे हुए हैं। विभाग को जल्द से जल्द इन जानवरों को पकड़ना चाहिए। वहीं, वन विभाग के अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में है। फिलहाल जानवरों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन ड्रोन कैमरे की मदद से नहर किनारे और आस-पास के जंगलों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

साथ ही टीम द्वारा जाल बिछाकर पकड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक जानवरों को पकड़ा नहीं जाता, तब तक गांव में गश्त बढ़ाई जाए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें