फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: जौनपुर में 'यूपी में योगी' गीत पर जमकर नाचे बसपाई, वीडियो वायरल 

Sat, 05 Mar 2022 09:21 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

जौनपुर में 'यूपी में योगी' गीत पर बसपा कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया। बसपाइयों के योगी गीत पर नाचने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो केराकत सुरक्षित विधानसभा का है। शनिवार की शाम रोड शो खत्म करने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता यूपी में योगी गीत बजाते और नाचते हुए केराकत कस्बे में स्थित अपने कार्यालय लौट रहे थे।

विज्ञापन


गाड़ी जब बसपा कार्यालय के सामने पहुंची तो बसपा कार्यालय के बाहर खड़े बसपा कार्यकर्ता भी गीत पर डांस करने लगे। बसपाइयों को डांस करता देख बीजेपी कार्यकर्ता वहीं रुक गए और जमकर डांस किया। बसपा कर्यक्रताओं ने भी बीजेपी कर्यक्रताओं संग जमकर डांस किया। डांस करने वाले दोनों दलों के कार्यकर्ता अपनी अपनी पार्टी का झंडा लिए थे। किसी ने इस डांस का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो देख लोग खूब मजे ले रहे हैं।  

उड़न दस्ते की टीम ने चेकिंग में पकड़े दो लाख 62 हजार
 बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी में शनिवार को चेकिंग के दौरान उड़न दस्ते की टीम ने एक बाइक से दो लाख 62 हजार रुपये से अधिक की धनराशि पकड़ी है। कागजात दिखाने पर पुलिस ने कार्रवाई के बाद रुपये व्यक्ति को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बड़ेरी में उड़न दस्ते की टीम मजिस्ट्रेट डॉ. संजय सिंह एसआई, संजय यादव की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान, मछलीशहर की तरफ से आ रही बाइक सवार भूपेश जायसवाल को रोका और उसके पास दो लाख 62 हजार 720 रुपये मिले। पूछताछ में भूपेश ने शराब की दुकान की बिक्री का रुपये बैंक में जमा करने की बात कहीं, कागज दिखाने पर पुलिस ने कार्रवाई के बाद पैसा वापस कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें