फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : केंद्रों पर भेजे गए प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए सोमवार को प्रश्नपत्र केंद्रों पर भेजे गए। एसडीएम डाॅ. ज्ञान प्रकाश यादव व जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक नाथ तिवारी की निगरानी में रजा डीएम शिया इंटर कालेज परिसर से देर शाम तक 11 बसों से प्रश्नपत्र तहसील क्षेत्र में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भेजे गए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में परीक्षा के लिए 239 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल एक लाख 61 हजार 789 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सोमवार को सुबह से ही परीक्षा केंद्र के प्रतिनिधि प्रश्न पत्र लेने के लिए केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। देर शाम तक प्रश्नपत्र केंद्रों पर डबल लाॅक में पहुंच गए। प्रश्नपत्र की निगरानी के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। परीक्षा शुरू होने में महज दो दिन शेष रह गए हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट़े हैं। मंगलवार को डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक टीडी इंटर कालेज में बुलाई है। इसमें परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। तैयारी की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें