फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाराणसी से अयोध्या जा रही बस तकनीकी खराबी से पलटी, 18 दर्शनार्थी घायल, पांच की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन भवनापुर पुलिया के पास रविवार रात को वाराणसी से अयोध्या जा रही बस पलटने से 18 यात्री घायल हो गए। पुलिस व एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल पांच दर्शनार्थियों को बीएचयू रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक डाॅ.अजयपाल शर्मा ने भोर में तीन बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों की तबीयत जानी। सभी दर्शनार्थी मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के रहने वाले हैं। दर्शनार्थी 40 दिनों के धार्मिक यात्रा पर निकले थे। घायलों के मुताबिक तकनीकी खराबी से बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आठ से 10 फीट गहरे खेत में पलट गई।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश के शिवपुरी से दर्शनार्थियों से भरी टूरिस्ट बस वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही थी। रविवार को वाराणसी में दर्शन करने के बाद 1.30 बजे भवनाथपुर पुलिया के पास त्रिलोचन हाईवे रोड पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। आवाज इतनी तेज थी आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य में लग गई। पुलिस के अनुसार बस में करीब 63 यात्री सवार थे, पुलिस के अनुसार इसमें 18 लोग घायल हुए थे। इसमें सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी पहुंचाया गया, यहां से रात पौने तीन बजे जिला चिकित्सालय पहुंचे। पांच दर्शनार्थियों की हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया। यह सभी लोग बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करके अयोध्या होते हुए रामेश्वर धाम जा रहे थे। दर्शनार्थी 40 दिनों के धार्मिक भ्रमण पर निकले थे। इसमें प्रत्येक श्रद्धालुओं से 16 से 18 हजार रुपये लिए गए थे।
जिला चिकित्सालय पहुंचे घायलों की विवरण
बस में सवार गीता देवी(62), कल्ला(30) पुत्र जगालाल, राजकुमारी(56) पत्नी अशोक, अशोक(58), अत्तेमा द्विवेदी(38) शिवपुरी, हरि(74), कमलेश(55) निवासी शिवपुरी, सोहाराम(40) निवासी मुरैना, थाना शिवपुरी, शांति शिव(45) पत्नी छोटेलाल रेथौली थाना शिवपुरी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल उषा पवार (63) पत्नी हनुमंत पवार निवासी गणेश गली पुरानी शिवपुरी शिवपुरी मध्य प्रदेश, उर्मिला राठौर (50) पत्नी मदन, मदन (55) निवासी ग्राम पहाड़ी थाना तेंदुआ शिवपुरी, कांशीराम(80), कल्ला (60) निवासी बदीरा थाना बदीरा शिवपुरी को बीएचयू रेफर कर दिया गया।
सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पांच की हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर किया गया। हालात सुधरने पर इनको दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना किया जाएगा। -गौरव शर्मा, क्षेत्राधिकारी, केराकत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें