उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुझसे भी बेहतर कोई मुख्यमंत्री है तो वो योगी आदित्यनाथ। कानून और व्यवस्था के मोर्चे पर जो कामयाबी योगी आदित्यनाथ ने हासिल की है, उसकी प्रशंसा उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान में हो रही है। बदमाशों के हौसले पस्त हो गए हैं। वे अब यह मानने लगे हैं कि बाहर रहने से अच्छा जेल में रहना ही बेहतर है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लक्ष्मी जी अगर किसी घर में आती हैं, तो वह साइकिल अथवा हाथी पर या हाथ हिलाकर नहीं आएंगी, वे केवल कमल पर आएंगी।
भाजपा अपने वादों को पूरा करती है। भ्रष्टाचार में अंकुश लगाना है तो सिस्टम में बदलाव करके लाया जा सकता है। इसे करके भाजपा ने दिखाया। ढाई-तीन साल में ऐसा घर नहीं बचेगा जहां नल न हो। इसके लिए हर नल हर घर योजना लागू किया है।
रक्षामंत्री ने कहा कि दुनिया की कोई ताकत किसी सूरत में भारत माता का मस्तक झुका नहीं सकती। 2017 में उरी और पुलवामा घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कई हमारे जवान शहीद हुए थे। उस समय जब जवानों के पार्थिव शरीर पर कंधा दिया था। आज भी जब घटना याद आती है तो दिल को सालती है। श्रद्धाजंलि देने के बाद हम बैठे थे और 10 से 15 मिनट के अंदर फैसला हो गया।
सर्जिकल और एयर स्ट्राइक करके आतंकवादियों के सफाया कर दिया।
भारत ने साफ कर दिया है कि हमें कोई आंख दिखाने की कोशिश करेगा तो भारत बाउंड्री के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो उस पार भी जाकर मार सका है। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत जो बोलता है उसे लोग कान खोलकर सुनते हैं। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जाती है। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं।
रक्षामंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगाया सेना के मनोबल तोड़ने का आरोप लगाया। कहा कि संसद में राहुल ने कहा कि गलवान घाटी झड़प में भारतीय सैनिक ज्यादा मारे गए थे और चीन के कम जवान मारे गए। लेकिन, आस्ट्रेलिया के अखबार के पत्रकार ने रिपोर्ट सामने ला दी।
जिसमें लिखा था कि इस घटना में चीन के 38 से 50 लोग मारे गए। लेकिन, विपक्ष (राहुल गांधी) को सेना के मनोबल को तोड़ने में रंच भर का संकोच नहीं होता है। मैं कहना चाहता हूं कि जब देख के संप्रभूता और अखंडता का सवाल हो तो सभी को भेदभाव को भूलाकर एक साथ खड़ा हो जाना चाहिए।