फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: जौनपुर में मुलायम सिंह यादव भाजपा पर बरसे, कहा- गरीबों के लिए इस सरकार में सुविधा नहीं

Fri, 04 Mar 2022 03:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

करहल में अखिलेश यादव के लिए जनसभा करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को जौनपुर की मल्हनी सीट पर प्रचार किया। 
विज्ञापन
जौनपुर में मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने पूर्वांचल की चर्चित सीटों में से जौनपुर के मल्हनी विधानसभा में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित किया। संबोधन के दौरान बुजुर्ग मुलायम सिंह यादव को दो बार बैठना पड़ा। इस दौरान मुलायम सिंह ने कहा कि अगर देश का विकास करना है तो किसानों को सुविधा देनी होगी।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई और वे बोल पड़े कि व्यापारियों की जो पैदावार है उसकी कीमत मिलना चाहिए, तो व्यापारी ज्यादा ज्यादा व्यापार करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सपा नेता ने अपने संबोधन में लोगों से संकल्प भी दिलवाया कि वह समाजवादी पार्टी को वोट करें।

उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार है, किसान को पैदावार की मेहनत नहीं मिल रही है। समाजवादी पार्टी ने गरीबों, नौजवानों की बात कही है। किसान को उसकी कीमत नहीं मिल रही है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि आज की सरकार में किसान की उपेक्षा हो रही है।

विज्ञापन

'सपा जो कहती है वो करती है'

नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही। सपा का लक्ष्य है कि गरीब, किसान, बेसहारा को विशेष सुविधा मिले। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि जनता को सपा पर विश्वास है। सपा जो कहती है वो करती है। उन्होंने कहा कि कोई और राजनीतिक दल वादा पूरा नहीं करता। सपा नेता ने कहा कि आज के समय में व्यापारी को लाभ नहीं मिल रहा। सपा इसके लिए काम करेगी। 

उधर अन्याय अत्याचार करने वाले लोग

मुलायम सिंह ने बिना धनंजय सिंह का नाम लिए कहा कि उधर अन्याय अत्याचार करने वाले लोग हैं।  मल्हनी से सपा प्रत्याशी लकी यादव के पक्ष में प्रचार करने आए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश का विकास करना है तो किसानों को सुविधा देनी होगी और नौजवान के बारे में सोचना होगा। 
विज्ञापन

जनता की उम्मीदों को पूरा करना हमारा लक्ष्य

मुलायम सिंह ने कहा कि जनता इतनी बड़ी संख्या में हमारे साथ आई है। जनता की उम्मीदों को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। आज देख रहे हैं क्या हाल है कहीं पर हिंसा है कहीं अत्याचार है कहीं जाति के नाम पर भेदभाव हो रहा है। हम कोई भेदभाव नहीं करेंगे सबको साथ लेकर चलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें