चंदौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन मार्च के प्रस्तावित जनसभा को लेकर माधोपुर में तैयारियां बुधवार को देर शाम तक अधिकारी और भाजपा नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंटेलीजेंस टीम कार्यक्रम स्थल पर जांच की। अपर पुलिस महानिदेशक व एसपी अंकुर अग्रवाल ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।
जनपद में सातवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को चंदौली में गृहमंत्री और रक्षामंत्री का आगमन हुआ। इसी कड़ी में तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले में होंगे। वे मुख्यालय से सटे माधोपुर में जिले के चारों सीट पर उतारे गए भाजपा प्रत्याशियों के लिए सभा को संबोधित करेंगे।
बुधवार देर शाम तक अधिकारी और भाजपा नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर इंटेलीजेंस टीम कार्यक्रम स्थल पर जांच की। अपर पुलिस महानिदेशक व एसपी अंकुर अग्रवाल ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। देर शाम केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।