फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : 20 रुपये के लिए 11 साल चला मुकदमा, गवाह मुकरे, जज ने आरोपियों को किया दोषमुक्त

Fri, 13 Nov 2020 07:20 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

  • मुंगराबादशाहपुर में कपड़े की धुलाई के रुपये मांगने पर हुई थी मारपीट
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में केवल 20 रुपये के लिए हुई मारपीट का मुकदमा 11 साल चला। इतने लंबे समय तक चले इस मुकदमे की अंतिम सुनवाई में वादी समेत अन्य गवाह घटना से मुकर गए। जज ने आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। 

विज्ञापन

 
जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में कपड़े की धुलाई के लिए 20 रुपये मांगने पर मारपीट व लूटपाट हो गई। इसका मुकदमा 11 साल चला। अंत में वादी व अन्य गवाह कोर्ट में घटना से ही मुकर गए। इसके बाद मामले में आरोपी चार लोगों को अपर सत्र न्यायाधीश ने निर्दोष करार दिया।

विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार वादी हरिश्चंद्र रजक ने केस दर्ज कराया कि उसकी मुंगराबादशाहपुर रोडवेज के पास लॉन्ड्री की दुकान है। वह एलआईसी का एजेंट भी है। घटना के एक सप्ताह पूर्व प्रदीप दुबे दो सेट पैंट-शर्ट धुलाई के लिए दिया। दो अगस्त 2009 की शाम प्रदीप उसके दुकान पर आए उसने धुलाई का 20 रुपया मांगा तो प्रदीप अपशब्द कहने लगे। धमकी देकर वापस चले गए। 

करीब एक घंटे बाद अपने साथ पिंटू दुबे, कल्लू दुबे और बरसाती यादव के साथ दुकान पर आए। गालीगलौज के साथ मारपीट की और बीमा की किस्त जमा करने के लिए दुकान में रखा सात हजार रुपये भी लूट लिया। दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता और बचाव पक्ष के अधिवक्ता आनंद श्रीवास्तव ने पैरवी की। 

कोर्ट में वादी एवं अन्य गवाह घटना से मुकर गए। कहा कि एक ग्राहक अपना कपड़ा लेने आया था, उन्हें कपड़ा देने के लिए बाहर आया तभी उधर से आ रही रोडवेज बस से धक्का लग गया, जिससे गिरने से उसे चोटें आईं। आरोपियों ने न तो मारा पीटा, न गालियां दी, न लूटपाट किया। कोर्ट ने चारों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें