फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरारी गांव के पूरब रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार को अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वाराणसी-अयोध्या रेल खण्ड के जौनपुर शाहगंज रेल मार्ग के गोरारी गांव के पास ग्रामीणों ने एक अज्ञात युवक का शव ट्रैक के किनारे देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव के शिनाख्त का प्रयास किया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ट्रेन से गिरने अथवा धक्का लगने से युवक की मौत हुई होगी।खेतासराय पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे अज्ञात युवक का शव मिला है। पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें