सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के आदेपुर चटौरी गांव में शनिवार की रात नहर में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। गांव के कुछ लोग रात करीब नौ बजे शौच के लिए नहर के पास गए थे। तेज दुर्गंध आने पर शौच के लिए गए ग्रामीण हिम्मत जुटाकर नहर के पास गए तो एक अधेड़ की लाश नहर के किनारे दिखी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ल व सतहरिया चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पांडेय ने शव को ग्रामीणों की सहायता से नहर से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, देर रात सीओ मछलीशहर अतर सिंह भी मौके पहुंचे और घटना के बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि कई दिन पुराना है।