फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू क्वालिस दुकान में घुसी, बालिका की मौत, दुकानदार समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लेदुका बाजार में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार क्वालिस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकान में घुस गई। हादसे में आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पिता, बहन समेत चार लोग जख्मी हो गए। सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

तेज रफ्तार क्वालिस बृहस्पतिवार को दोपहर नौपेड़वा से बटाऊबीर की तरफ जा रही थी। लेदुका बाजार में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली को तोड़ते हुए विकास अग्रहरि के मोबाइल व पेंट की दुकान में घुस गई। इसकी चपेट में आने से दुकान के पास बरामदे में बैठे विकास (30), पुत्री परी (8), रिद्धि (4) और चाचा बाबूराम (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक अमारी गांव निवासी रविंद्र सरोज को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए सभी घायलों को बदलापुर सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में परी की मौत हो गई। चालक व अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मौके पर पहुंचे एसओ पवन कुमार उपाध्याय ने क्वालिस को कब्जे में ले लिया। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें