सिकरारा क्षेत्र के रीठी रोड पर अनियंत्रित होकर दिवार से टकराई सफारी।
- फोटो : JAUNPUR
सिकरारा। क्षेत्र के भभौरी गोदाम चौराहे के समीप रीठी रोड पर शुक्रवार को अनियंत्रित सफारी सड़क किनारे एक बन रहे मकान की नींव को तोड़ते हुए एक दीवार से टकरा गई। चालक समेत वाहन सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए।
बक्शा क्षेत्र के शंभूगंज निवासी गोगा यादव शुक्रवार की दोपहर अपनी सफारी से एक रिश्तेदार के यहां त्रयोदशाह में शामिल होने बरईपार जा रहे थे। रीठी रोड पर भभौरी गोदाम चौराहे के समीप चालक सज्जाद (25) ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन सड़क से उतरकर आलू के खेत में 20 फीट आगे जाकर अधूरे मकान की नींव को तोड़ते हुए बगल के मकान की दीवार से टकरा गई। तेज आवाज सुन आसपास के लोग वहां पहुंच गए। चालक व वाहन स्वामी को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोट आई थी। नजदीकी अस्पताल में दोनों ने उपचार कराया।