फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने दो को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बेलवार में एक अनियंत्रित कार ने सड़क पर चल रहे दो राहगीर को रौंद दिया, जिसमे एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुजानगंज की तरफ से एक चार पहिया वाहन प्रतापगढ़ की तरफ जा रहा था। शाम करीब 6 बजे बेलवार बाजार के पास कार बेकाबू हो गई। जिससे पैदल जा रही महिला सुमित्रा (40) पत्नी रामचंद्र निवासी नाहरमऊ और साइकिल से जा रहे राजबहादुर सिंह (63) निवासी गोलहनामऊ को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे राजबहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना को लेकर आक्रोशित लोगों ने थाने के सामने रात करीब साढ़े आठ बजे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कार चालक को गिरफ्तार करने की बजाए पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हालांकि थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। थानाध्यक्ष का कहना था कि ऐसा नहीं था। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक मुंबई में दवा की कंपनी में काम करता था। जून में मृतक के छोटे लड़के की शादी थी उसी की तैयारी में मृतक जुटा था। मृतक को तीन पुत्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें