क्षेत्र के सुल्तानपुर मार्ग स्थित बडौना गांव के पास बुधवार की सुबह डीसीएम को बचाने के चक्कर में शराब लदा ट्रक खड्ड में पलट गया। दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शराब लदा ट्रक पलटने के बाद ग्रामीणों ने लूटना शुरू कर दिया। करीब 20 पेटी शराब ग्रामीण लूट ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को वहां हटाया और दूसरे ट्रक में सामान लदवाकर भेजवा दिया।
अलीगढ़ से देशी शराब लादकर आजमगढ़ जा रहा ट्रक बुधवार की सुबह आठ बजे कोहरे के चलते सामने से आ रही डीसीएम को बचाने के चक्कर में खद्ड में पलट गया।
हादसे में चालक प्रवीण सिंह निवासी एटा घायल हो गया। ट्रक पर करीब पन्द्रह सौ पेटी देशी शराब लदा था। जिसकी कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपया बताया जा रहा है। फिलहाल घायल चालक को ग्राम प्रधान राम प्रकाश यादव ने इलाज राजकीय चिकित्सालय में कराया।