फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर कस्बे के उत्तर जिवली मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। वह आजमगढ़ का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के चितारा महमूदपुर निवासी बल्ली प्रजापति (70) किसी काम से साइकिल से गौराबादशाहपुर आए थे। वहां से लौटते समय जिवली मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। घटना में उनका बायां हाथ बुरी तरह से कुचल गया। एंबुलेंस से उन्हें चोरसंड सीएचसी भेजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर हाल में उपचार के दौरान दोपहर बाद वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया। घटना के बाद ट्रक समेत चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें