फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत एक घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोते बिलखते शुभम, जय और दीपक के परिजन स्रोत संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दूपुर के पास रात 9:30 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बलवा रामसागर गांव निवासी शुभम (24),जय सिंह (23) और दीपक (20) शनिवार की रात एक ही बाइक से लड्डू लेने के लिए शहर आए थे। रात करीब 9:30 बजे वापस लौटते समय कुदुपुर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने शुभम (24) और जय सिंह (23) को मृत घोषित कर दिया। दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। शुभम और जय सिंह के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मरचरी भेज दिया। घटना की जानकारी होने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें